सलमान खान की 'दबंग 3' को YES- अक्षय कुमार को किया रिजेक्ट!
कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 में सोनाक्षी सिन्हा को फाइनल कर लिया है। फिर फिल्म से परिणीति चोपड़ा का भी नाम जोड़ा गया। हालांकि परिणीति ने तुरंत ही एक ट्विट के साथ मामला रफा दफा कर दिया।
'टाईगर जिंदा है' और 'रेस 3' कनेक्शन
वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल पहले से ही दो फिल्मों में व्यस्त हैं- हैप्पी फिर भाग जाएगी.. और सलमान खान की दबंग 3। वहीं, दबंग 3 और हाउसफुल 4 लगभग एक ही समय पर फ्लोर पर जा रही है।

लिहाजा, कोई चांस नहीं है कि सोनाक्षी दोनों फिल्मों का हिस्सा होंगी। सूत्रों के अनुसार, सोनाक्षी ने दबंग 3 को फाइनल कर लिया है और हाउसफुल 4 को रिजेक्ट। गौरतलब है कि दबंग सीरिज में रज्जो के किरदार को निभाकर सोनाक्षी ने काफी तारीफें बटोरी हैं।


Click it and Unblock the Notifications