..................... नो स्मोकिंग का अनोखा प्रचार, Publicity stunt for NO SMOKING - Hindi Filmibeat

नो स्मोकिंग का अनोखा प्रचार

By Staff


बालीवुड में प्राय: फिल्म के प्रचार के लिये तरह तरह के हथकंडे अपनाये जाते हैं. इसी कडी में जान अब्राह्म की फिल्म नो स्मोकिंग का प्रचार भी अनोखे तरीके से किया जा रहा है. इसके लिये फिल्म प्रोडक्शन ने मीडिया के लिये एक विज्ञापन जारी किया है, जो कि बिल्कुल एक सनसनीखेज समाचार की तरह है.

इसमें बडी बडी हेडलाइन में लिखा है कि नो स्मोकिंग से सिगरेट पीने वाले इतने नाराज हो गये हैं कि वे फिल्म के खिलाफ मोर्चा निकालेंगे और फिल्म के प्रदर्शित होने पर वे सिनेमाहाल बंद करवा देंगे.

फिर छोटे समाचार के रुप में लिखा है कि नो स्मोकिंग को देखकर चैन स्मोकर घबरा जायेंगे और वे नही चाहते कि युवा पीढी सिगरेट पीना बंद करे. लेकिन फिल्म के कारण उनके दिमाग पर असर पडेगा और वे सिगरेट छोडेंगे, जो कि गलत है. वे इस फिल्म को नो स्मोकिंग के टाइटल के साथ सिनेमाहालों में चलने ही नही देंगे.

समाचार के रुप में फिल्म के इस विज्ञापन ने लोगो को काफी आकर्षित किया है. इसे ध्यान से देखने पर ही मालूम पडता है कि विज्ञापन है. फिल्म में जान अब्राह्म अंधाधुंध सिगरेट पीने वाले बने हैं. फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप, निर्माता कुमार मंगत व विशाल भारद्वाज हैं. फिल्म के गीत लिखे हैं गुलजार ने.

नो स्मोकिंग के इस अनोखे प्रचार का फिल्म को कितना फायदा पहुंचेगा, यह फिल्म की सफलता पर मालूम चल ही जायेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X