टीवी सीरियल में नही दिखेंगे शाहरुख
अभी खबर आई थी कि अभिनेता शाहरूख खान यशराज फिल्म्स के टीवी धारावाहिक में काम करने जा रहे है, लेकिन यश चोपड़ा ने इस बात का खंडन किया है। उनका कहना है कि वे धारावाहिक जरूर बनाने जा रहे है, लेकिन शाहरूख को लेने की बात सच नही है।
यशराज फिल्मस के उपाध्यक्ष (विपणन एवं संचार) रफीक गांगी ने बताया,"वाईआरएफ धारावाहिकों के लिए कुछ टीवी चैनलों से बातचीत कर रही है लेकिन शाहरुख के उनमें अभिनय की बात सही नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications











