CONFIRM..जुड़वा 2 के साथ नहीं दिखाया जाएगा इन दो सुपरस्टार्स की फिल्म का टीजर
आखिरकार आज जुड़वा 2 का ट्रेलर आ गया और लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया। फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में नजर आएंगे और उनके ऑपोजिट तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएगं। फिल्म का ट्रेलर ग्रैंड तरीके से लॉन्च किा गया।
फिल्म और सलमान खान से जुड़े कई सवालों का जवाब भी दिया। हाल में कई रिपोर्ट में ऐसा बोला गया कि रणबीर कपूर स्टारर दत्त बायोपिक का टीजर जुड़वा 2 के साथ दिकाया जाएगा। यहां तक कि ये भी बोला गया था सलमान-कैटरीना की टाइगर जिंदा है का टीजर भी इसके साथ नजर आ सकता है ।

हालांकि अब पुष्टि हो गई है कि ये खबर गलत है।दरअसल फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ ने विजय सिंह ने साफ किया है कि फैन्स ऐसी कोई भी उम्मीद ना रखें। उन्होंने कहा है कि "मैं कंफर्म कर सकता हूं कि हम जुड़वा 2 के साथ कोई भी फिल्म का टीजर या ट्रेलर नहीं दिखा रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications