Dhoom 4: सलमान खान पहले ही OUT अब इनका पत्ता भी साफ, इन 7 स्टार्स को तगड़ा झटका
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। वहीं इन्हीं में से एक है बॉलीवुड की बिग बजट फिल्मों में से एक धूम 4। हाल ही में धूम 4 को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। बताया जा रहा था कि फिल्म की स्टार कास्ट फाइनल हो गई। इस फिल्म में पहले सलमान खान का नाम आ रहा था। जिसके बाद अभिनेता रणवीर सिंह का नाम भी धूम फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म से जोड़ा गया। वहीं अब धूम 4 को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है।
[जाह्नवी की नकल करेंगी सुहाना, ऐसा Dhamaka कि चौंक जाएंगे, बॉलीवुड में डेब्यू Final!]
तमाम खबरों के बाद अब सामने आया है कि इस फिल्म से दोनों बड़े स्टार्स यानी सलमान खान और रणवीर सिंह आउट हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो अब तक धूम 4 की स्क्रिप्ट तक फाइनल नहीं हुई है ऐसे में स्टार कास्ट फाइनल करने का तो सवाल ही नहीं उठता। बता दें कि उड़ रही अफ्वाहों को लेकर पहले भी यशराज की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। बताया जा रहा था कि इस फिल्म में सलमान खान और रणवीर सिंह आमने-सामने नजर आ सकते हैं। हालांकि ये खबरें सिर्फ अफवाहें ही निकलीं।

वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को लेकर बातचीत शुरू कर दी गई है। जल्द ही स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद धूम 4 की स्टार कास्ट फाइनल की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की स्टार कास्ट काफी दिलचस्प साबित होने वाली है। खैर, हमें धूम 4 कास्ट के ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है। क्योंकि धूम 4 से पहले भी कई एक्टर्स का नाम जुड़ चुका है.. यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications