22 नवंबर को रिलीज नहीं होगी 'मेंटल'
लो संजय लीला भंसाली के लिए राहत भरी खबर आ गयी कि अब सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म मेंटल 22 नवंबर को रिलीज नहीं होगी। अपनी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बात करते हुए सोहैल खान ने कहा कि यार मुझे नहीं पता की मेरी फिल्म कब रिलीज होगी लेकिन हां दुनिया वालों को पता है, यह तो कमाल ही हो गया है।
सोहैल ने कहा कि फिल्म का बहुत कुछ शूट होना अभी बाकी है इसलिए हमें नहीं लगता है कि फिल्म इस साल रिलीज हो पायेगी लेकिन हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म रिलीज हो जाये लेकिन मेरी फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है, यह मेरे लिए भी नयी बात है। कमाल है लोगों को ज्यादा पता होता है।
मालूम हो कि कहा जा रहा था कि मेंटल 22 नवंबर को रिलीज होगी। जिसकी वजह से संजय लीला भंसाली को टेंशन हो गयी थी क्योंकि 29 नवंबर को संजय रामलीला प्रदर्शित करने जा रहे थे जिसकी वजह से वह डरे हुए थे कि कहीं सलमान की फिल्म मेंटल उनकी रामलीला का बिजनेस ना बिगाड़ देंगे लेकिन अब सोहैल खान की बात सुनकर उन्हें भी तसल्ली हो गयी होगी।


Click it and Unblock the Notifications
