'सलमान मेरी फिल्म में नहीं हैं'
पटकथा लेखक, निर्देशक और अभिनेता अमोल गुप्ते ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म 'सपनों को गिनते गिनते' में अभिनेता सलमान खान नहीं होंगे।
गुप्ते ने साक्षात्कार में उन अफवाहों पर विराम लगा दिया, जिनमें कहा गया था कि उनकी फिल्म में सलमान मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, "मेरी फिल्म में सलमान के काम करने संबंधी खबरें मीडिया की उपज है।"
गुप्ते ने कहा कि वह फिल्म के मुख्य नायक की खोज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी वह इस बात का खुलासा नहीं करेंगे कि उनकी आगामी फिल्म में कौन अभिनेता मुख्य भूमिका में नजर आएगा। फिल्म 'तारे जमीं पर' की तरह 'सपनों को गिनते गिनते' भी बच्चों के जीवन पर आधारित फिल्म होगी।
फिल्म निर्देशन के साथ अभिनय भी करने वाले गुप्ते निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'कमीने' में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।
More from Filmibeat
amol gupte अमोल गुप्ते बालीवुड सपनों को गिनते गिनते सलमान खान bollywood salman khan sapno ko ginte ginte


Click it and Unblock the Notifications











