अच्छे रोल की तलाश में जूही चावला

फिर वह कलर्स के शो कीचन चैंपियन में भी आ चुकी हैं, लेकिन अब जूही को एक बेहतरीन फिल्म की उम्मीद हैं, वे चाहती हैं कि उन्हें अच्छी फिल्में मिले। जिसमें वह अच्छी अदाकारी कर सकें। वे इस बात के लिए खुद को खुशनसीब मानती हैं कि लोग उन्हें उनकी मुस्कान के लिए पसंद करते हैं। जूही की आनेवाली फिल्म है आइएम और जूही को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें भी हैं।
इस फिल्म को कई फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया जा चुका है, वह इन दिनों इसी फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। वे मानंती हैं कि उन्हें अब लीड किरदार नहीं मिलेगा और वे लीड किरदार करना भी नहीं चाहतीं लेकिन इसके बावजूद वे चाहती हैं कि कुछ अच्छी फिल्मों में वे भूमिका निभाये। हाल ही में सफल हुई फिल्म दिल तो बच्चा है जी और राजा हिमदुस्तानी जैसी फिल्में न करने का मलाल है ।जूही मानती हैं कि उन्होंने यह फिल्में न करके गलती की, हो सकता था कि ये फिल्में उनके करियर ग्राफ को सकारात्मक दिशा में ले जाती।


Click it and Unblock the Notifications











