अब बॉक्स-ऑफिस पर नहीं भिड़ेंगे अक्षय कुमार और अजय देवगन
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अब गोलमाल 4 अक्षय कुमार की फिल्म रोबोट 2.0 से नहीं टकराएगी...
अब ये फाइनल हो गया है कि दिवाली 2017 में अजय देवगन की गोलमाल 4 और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 यानि की रोबोट 2 क्लैश नहीं होगी। इस बात की पुष्टि खुद रोबोट के निर्माता ने रोहित शेट्टी को धन्यवाद देते हुए की।

गोलमाल और 2.0 यानि की रोबोट 2 के क्लैश ना होने की खबर की पुष्टि की है रोबोट 2 के निर्देशक राजू महालिंगम ने। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर पर रोहित को धन्यवाद लिखते हुए कहा कि,Rohitji, thanks for the magnanimous support given for 2.0 !!! You are Indeed a great fan of our @superstarrajini !!!
खबरों की माने तो अब गोलमाल रोबोट से से दो हफ्ते पहले रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।
गोलमाल चार में रोहित शेट्टी पुरानी स्टारकास्ट के साथ दर्शकों को फुल ऑन कॉमेडी का डोस देने वाले हैं। फिल्म में करीना कपूर की जगह परणीती चोपड़ा नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
