पिता के प्रचार अभियान में प्रतीक

By Staff

बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता प्रतीक बब्बर ने पिता राज बब्बर के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होकर उन दोनों के बीच दरार की अफवाह को धता बता दिया है। वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सात नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने पिता और कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर का प्रचार करने के लिए इस सप्ताह वहां पहुंचे थे।

जब प्रतीक उत्तर प्रदेश में थे तब उनकी मौसी मान्या पाटिल ने प्रतीक के सार्वजनिक रूप में अपने पिता के साथ खड़े होने की पुष्टि की। प्रख्यात अभिनेत्री स्मिता पाटिल प्रतीक की मां थीं।

मान्या का कहना है कि प्रतीक के इस प्रचार में शामिल होने का मकसद किसी के सामने कुछ सिद्ध करना नहीं था और न ही पिता-पुत्र के बीच की दरार की अफवाहों को असत्य सिद्ध करना था। उन्होंने कहा, "प्रतीक लोगों की सोच के प्रति लापरवाह नहीं हो सकता।"

उन्होंने कहा, "वह इस सप्ताह फिरोजाबाद जिले में अपने पिता के प्रचार अभियान में शामिल हुआ। जब उसने यह बात मुझे बताई तो मैं भी अन्य लोगों की तरह अचंभित हुई थी। उसने कहा था, 'मैं अपने पिता के लिए ऐसा करना चाहता हूं। इस समय उन्हें मेरी जरूरत है और इसलिए मुझे ऐसा करना पड़ा है।' हम उसे उसके दिल की बात मानने से कभी नहीं रोकते।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X