रानी-विद्या के बीच कोई झगड़ा नहीं
बॉलीवुड की दो बेमिसाल अदाकारा विद्या और रानी के बीच कोई झगड़ा नहीं है बल्कि दोनों बहुत अच्छी दोस्त और इंसान है। ये कहना है फिल्म निर्माता राजकुमार गु्प्ता का। फिल्म निर्माता राजकुमार गुप्ता ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी नई फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में काम कर रहीं रानी मुखर्जी और विद्या बालन के बीच दरार पैदा हो गई है।
अफवाहों को बकवास करार देते हुए राजकुमार ने यह भी कहा कि दोनों अभिनेत्रियां एक साथ काम करके काफी खुश हैं और दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए। ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि विद्या बालन इस फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी से बहुत खुश नहीं हैं क्योंकि फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस बंगाली बाला को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है, लेकिन फिल्म के निर्देशक ने इन खबरों को निराधार बताया है।


Click it and Unblock the Notifications