'बैंग बैंग' को किसी रियलिटी शो के प्रमोशन की जरूरत नहीं!
हमने आपको बताया था कि रितिक रोशन और कैटरीना कैफ दोनों अपनी फिल्म 'बैंग बैंग' का प्रमोशन करने के लिए कलर्स के हिट रियलिटी शो बिग बॉस 8 में नहीं आने वाले हैं जिसके पीछे काफी कहानियां कही जा रही थीं लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म 'बैंग बैंग' का प्रमोशन किसी भी टीवी रियलिटी शो में नहीं होने वाला है।
फिल्म 'बैंग बैंग' में रितिक रोशन और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं
इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ही मीडिया ,को बताया कि यह फैसला पूरी टीम से विचार करने के बाद लिया गया है। सिद्धार्थ ने कहा कि हमारी फिल्म के गाने और एक्शन पहले ही लोगों को अच्छे लग रहे हैं ऐसे में हमें किसी रियलिटी शो में फिल्म के प्रमोशन की जरूरत हमें महसूस नहीं हो रही है।
तो कैटरीना की वजह से 'बैंग बैंग' ने 'बिग बॉस' को नो कहा?
आपको बता दें कि एक्शन-रोमांस से भरी यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।फिल्म में रितिक ने ऐसे एक्शन सीन किये हैं जो कि आज तक किसी हॉलीवुड फिल्म में भी नहीं हुए हैं।
फिल्म में आपको कैटरीना कैफ भी स्टंट करते, बाइक चलाते और ढिशूम ढिशूम करते दिखायी देंगी। फिल्म हॉलीवुड क सुपरहिट फिल्म नाइट एंड डे की रीमेक है। फिल्म के गानों ने धूम मचा दी है, देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है।
आईये डालते हैं फिल्म 'बैंग बैंग' की तस्वीरों पर एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications