अब कोई रियलिटी शो नहीं करेंगे देबोजीत

इंडियन आडियल रहे अभिजीत के लिए भी शनिवार की रात यादगार रहेगी, लेकिन यह कार्यक्रम देबोजीत की जिंदगी में नया मोड़ लाया है। वो यह कि देबोजीत अब कभी रियलिटी शो नहीं करेंगे।
प्रतिभावान गायक देबोजीत साह शानदार प्रदर्शन के बावजूद हारने से नाराज हैं और उन्होंने अब किसी भी रियलिटी शो से नहीं जुड़ने का फैसला किया है। वर्ष 2005 में जी टीवी के शो 'सारेगामापा' के विजेता बने देबोजीत ने कहा, कि
शुरू में वो इस शो से जुड़ना नहीं चाहते थे। क्योंकि उन्हें वोट मांगना अच्छा नहीं लगता। अब वो अपना पूरा ध्यान सिर्फ पाश्र्वगायन पर लगाना चाहते हैं। देबोजीत मानते हैं कि शो के दौरान उन्होंने अपनी गायन क्षमता और शैली को काफी बेहतर बनाया है। यही कारण है
कि शो से बाहर होने के बाबजूद दुनियाभर के लोग उन्हें सराह रहे हैं। असम के देबोजीत ने कहा कि जनता की ओर से उन्हें कई मेल आ रहे हैं। उनके अनुसार जनता के लिए वो अब भी विजेता हैं।


Click it and Unblock the Notifications