राजनीति नहीं, अभिनय करने का इच्छुक हूं: अरूणोदय

अरूणोदय ने विशेष बातचीत में कहा, 'हमेशा से ही अभिनय करने का इच्छुक रहा हूं। स्कूल के दिनों में भी मैं थिएटर किया करता था। मैं राजनीति में जाने का इच्छुक नहीं हूं।'
अरूणोदय ने वर्ष 2009 में फिल्म 'सिंकदर' में नकारात्मक भूमिका कर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक आतंकवादी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 'आइशा' और 'मिर्च' जैसी फिल्मों में काम किया।
अरूणोदय अब मिश्रा की फिल्म 'ये साली जिंदगी' में नजर आएंगे। इनके अलावा इस फिल्म में इरफान खान और चित्रांगदा सिंह भी हैं। यह फिल्म चार फरवरी को प्रदर्शित होगी।
अरूणोदय कहते हैं, 'इस फिल्म में काम करने का फैसला करना काफी आसान था क्योंकि इसकी पटकथा काफी शानदार है और मेरी भूमिका भी अच्छी है। सुधीर मिश्रा मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











