''बॉलीवुड से रिटायर होने का कोई प्लान नहीं है''
अमिताभ बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड से रिटायर होने का कोई प्लान नहीं हूं।
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भले ही 74 साल के हो गए हों लेकिन बॉलीवुड से रिटायर होने का उनका कोई प्लान नहीं है। उन्होंने ये बात खुद कही है। अपने ब्लॉग में लिखते हुए बिग बी ने कहा कि काफी समय से ऐसे सवाल उठाए जा रहे हैं कि मैं रिटायर होकर रिलेक्स क्यों नहीं करता।
लेकिन मेरा ऐसा कोई मूड नहीं हैं। बिग बी ने "मेरा काम मुझे रिटायर करेगा या मेरा शरीर..तब तक मेरा प्रयास और संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आगे लिखा "मेरे पास उतने पैसे, नाम या पहचान नहीं है जितना लोगों ने कल्पना कर रखी है। ये सभी सफलता का पैमाना नहीं है।

कौन बताएगा कि सफलता क्या है? एक चोटी, पैमाना या कोई खास दूरी जहां तक पहुंचना जरूरी है। बहरहाल यहां बात हो रही बिग बी के काम की तो अापको बताते चलें कि उनकी अगली फिल्म सरकार 3 है।
#DateAlert: 2017 की सबसे हटके ओपनर....अब इस दिन होगी रिलीज़!
इस फिल्म पर पूरे ज़ोर-शोर से काम चल रहा है। ये फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। यह 'सरकार' सीरीज की तीसरी फिल्म है जिसकी पहली फिल्म 'सरकार' साल 2005 में और दूसरी फिल्म 'सरकार राज' साल 2008 में रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications