'कोई दूसरा राम नहीं देखना चाहता..' रणबीर कपूर को लेकर अरुण गोविल ने कह डाली ऐसी बात, क्या है कारण?

Arun Govil on Ranbir Kapoor: रामायण को लेकर चर्चा है और इसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आने वाली है। साई पल्लवी सीता का रोल निभा रही हैं वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में होंगे।

Arun Govil

नितेश तिवारी काफी समय से कोशिश कर रहे थे कि वो रामायण बनाएं लेकिन उनके मुताबिक स्टारकास्ट नहीं मिल पा रही थी। अब जब फिल्म बन रही है तो इसको लेकर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Also Read
नीता अंबानी पीती हैं इतना महंगा दूध, RO का पानी पीती है गाय? कीमत जानकर लगेगा जोर का झटका
नीता अंबानी पीती हैं इतना महंगा दूध, RO का पानी पीती है गाय? कीमत जानकर लगेगा जोर का झटका

हाल ही में टीवी के मशहूर राम अरुण गोविल से जब रणबीर कपूर के किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो कि हैरान करने वाला था। अरुण गोविल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और इसमें उन्होंने राजा दशरथ का किरदार निभाया है जो कि राम के पिता थे। अरुण गोविल से जब रणबीर कपूर को लेकर हो रही आलोचना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो आपको भी जानना चाहिए।

कोई दूसरा राम नहीं देखना चाहता...

अरुण गोविल इस दौरान वैरायटी इंडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने रणबीर के अभिनय की तारीफ की। जब उनसे पूछा गया कि रणबीर को ट्रोल किया जा रहा है तो वो बोले, ''शायद इसका एक कारण यह भी है कि भगवान राम के रूप में मेरा अभिनय एक मिसाल बन गया। यह आज भी लोगों के दिलों और दिमाग में बसा हुआ है। कोई दूसरा राम नहीं देखना चाहता। आप जानते हैं, मेरी रामायण कहीं न कहीं चलती रहती है। आज भी उत्तर और मध्य भारत में, जब भी मेले और तमाशे लगते हैं और राम की तस्वीरें बिकती हैं, तो उन पर मेरा चेहरा होता है। इसलिए, मेरे लिए किसी अभिनेता के भगवान राम के रूप में अभिनय की तुलना करना उचित नहीं लगता।'' अरुण गोविल का ये बयान खबरों में है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण अभी भी बन रही है और इसका एक छोटा सा टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म इसी साल 30 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का बजट काफी हाईफाई है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

Read more about: arun govil ramayan ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X