कोई खरीदने को तैयार नहीं सन्‍नी देओल का शो

By सोनिका मिश्रा

Sunny Deol
[सोनिका मिश्रा] छोटे परदे पर बॉलीवुड का हर एक सितारा अपनी किस्मत लेकर आता है। अमिताभ से लेकर शाहरुख, सलमान, संजय दत्‍त और आमिर खान जैसे चमकते सितारे जब छोटे परदे पर आए तो हर कोई उन्‍हें देखने को बेताब दिखा। यहां तक बिग बॉस में तमाम सितारों के साथ सन्‍नी लियोन तक को देखने के लिए लोग बेकरार दिखे। शायद आपको ये नहीं मालूम होगा कि इन्हीं सितारों की लिस्ट में अपने समय के बेहतरीन सितारे का नाम शामिल है वो हैं सनी देओल।

दरअसल जी टीवी ने सनी देओल के साथ मिलकर एक स्टंट मेनिया टाइप का एक रियेलिटी शो बनाया। इस शो में बॉलीवुड के प्रोफेशनल स्टंटमैन कंटस्टेंट के तौर पर चुने गए और सन्‍नी के साथ एक बहुत फेमस स्टंटमैन ने भी को-होस्ट किया था। एक्टिंग किंग ऑफ बॉलिवुड के नाम से जाने जाने वाले सनी देओल की एक्शन फिल्मों से प्रभावित होकर निर्देशक ने इस स्टंट शो को होस्ट करने के लिए उन्हें बुलाया था।

इस शो के शूट में प्रोडक्शन हाउस ने काफी पैसे खर्च किये और शो के 5-6 एपिसोड शूट किए उन्हें एडिट भी किया गया। पर इतनी मेहनत करने के बाद जब उस शो को चैनल वालों ने देखा तो उन्हें सनी की एंकरिंग पसंद नहीं आयी और इसीलिए चैनलों ने उसे खरीदने से मना कर दिया। आज भी यह शो डिब्‍बे में बंद पड़ा है। हम आपको बता दें कि अगर सनी देओल का यह शो डिब्‍बे से निकल कर छोटे परदे पर आ जाये तो एक से एक स्‍टंट देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह जायेंगी। यह अब तक का पहला ऐसा शो है, जिसमें बॉलीवुड के प्रोफेशनल स्‍टंटमैन शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X