रानी की चाहत NO One.... को मिले A कार्ड

Rani Mukherjee
फिल्मी कलाकारों की दिली तमन्ना होती है कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी फिल्मों को पहुंचाये, चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। लगातार फ्लाप फिल्मों से थक चुकी रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इसी जूनून की झांकी है कि रानी ने कहना शुरू कर दिया है कि उनकी फिल्म को A कार्ड से नवाजा जाये। 'केवल वयस्कों के लिए' अगर उनकी फिल्म को प्रमाण पत्र मिलता है तो उनकी फिल्म जरूर हिट होगी, ऐसा रानी का मानना है।

रानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यदि फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र मिलेगा तो मुझे ज्यादा खुशी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि हम वास्तव में नहीं चाहते कि बच्चे इस फिल्म को देखें। मुझे लगता है कि यह फिल्म बच्चों के देखने के लायक नहीं है और यदि इसे 'ए' प्रमाणपत्र मिलता है तो वह सही होगा।"उन्होंने कहा, "मैं अपनी भतीजी को भी यह फिल्म नहीं दिखा सकती क्योंकि मुझे लगता है कि यह उसके लिए नहीं है।"

'नो वन किल्ड जेसिका' मॉडल जेसिका लाल पर आधारित फिल्म है। वर्ष 1999 में एक नाइट क्लब में मनु शर्मा ने जेसिका को गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी। यूटीवी स्पॉटबॉय ने इसका निर्माण किया है। फिल्म में अभिनेत्री विद्या बालन ने जेसिका की बड़ी बहन सबरीना की भूमिका निभाई है।यह फिल्म सात जनवरी को प्रदर्शित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X