सच के करीब 'नो वन किल्ड..': सबरीना

सबरीना ने कहा, "यह बहुत छू लेनी वाली है। हमें इस बात से बड़ी राहत मिली है कि इस फिल्म में कैसे सच्चाई को दिखाया गया है।" सबरीना ने यह भी उम्मीद जाहिर की है कि आरुषि तलवार को भी न्याय मिलेगा।
फिल्म के निर्देशक की प्रशंसा करते हुए सबरीना ने कहा, "राजकुमार गुप्ता ने अपनी फिल्म के लिए जेसिका की हत्या के बाद घटित हुई सारी घटनाओं पर काफी गौर किया। यहां तक की इसमें दिखाई गई बातचीत भी वही है, जिससे मुझे गुजरना पड़ा। मेरे सभी भाई भी यह देखकर हैरान रह गए कि निर्देशक ने कैसे इतनी सारी जानकारी एकत्र की।"
गुप्ता ने फिल्म की पटकथा सबरीना से मंजूर करवाई थी। सबरीना ने कहा, "राजकुमार ने मेरे साथ लगभग एक सप्ताह बिताया। हमने इस मामले के हर पहलू पर चर्चा की। इस फिल्म ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी।"
उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल 1999 को मॉडल जेसिका की पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने हत्या कर दी थी। शराब न परोसे जाने से गुस्साए मनु ने जेसिका को गोली मार दी थी। उल्लेखनीय है कि सबरीना ने अपनी बहन के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए 11 वर्षो तक लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ी।


Click it and Unblock the Notifications











