एडल्ट फिल्म है नो वन किल्ड जेसिका

देखिए- नो वन किल्ड जेसिका के प्रमोशन की तस्वीरें
फिल्म की निर्माता कम्पनी यूटीवी ने सेंसर बोर्ड के इस निर्णय का स्वागत किया है। ये फिल्म सात जनवरी को रिलीज होनी है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्या बालन ने जेसिका की बहन सबरीना की भूमिका निभाई है और रानी मुखर्जी एक पत्रकार के किरदार में हैं।
फिल्म के निर्देशक राजकुमार का कहना है कि फिल्म में बोल्ड संवादों के कारण इसे 'ए' प्रमाणपत्र दिया गया है। इसके अलावा वास्तविक जीवन के लोगों खासकर हत्या की मुख्य गवाहों को दिखाए जाने को लेकर कई कानूनी अड़चनें थीं।
दरअसल पूर्व पुलिस अधिकारी आमोद कंठ ने सेंसर बोर्ड से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि 'नो वन किल्ड जेसिका' में सिर्फ जेसिका लाल हत्या मामले से जुड़े तथ्य ही दिखाए जाएं। वैसे जिन दर्शकों ने इस फिल्म के ट्रेलर देखे होंगे उन्हें रानी के संवाद सुनकर फिल्म के ए सर्टिफेकट मिलने का अंदाजा तो लग ही गया होगा।


Click it and Unblock the Notifications