''DON 3 जब भी बनेगी शाहरुख ही होंगे, शाहरुख खान की जगह कोई नहीं ले सकता''
डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह के होने की अफवाह जैसे ही आई शाहरुख फैंस के होश उड़ गए। सब निर्माता, निर्देशक के इस फैसले से हैरान थे। लेकिन बता दें, यह महज कोरी अफवाह थी। डॉन सीरिज के निर्माता- निर्देशक फरहान अख्तर ने खुद इन अफवाहों को बकवास बताया है। उन्होंने कहा, डॉन 3 जब भी बनेगी, शाहरुख खान के साथ ही बनेगी।
फरहान अख्तर से जुड़े एक सूत्र ने हैरानी जताते हुए कहा- ऐसी खबरें आती कहां से हैं? रणवीर सिंह डॉन में? यह पूरी तरह से मनगढंत कहानी है। डॉन 3 जब कभी भी बनेगी, शाहरुख खान के साथ ही बनेगी.. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। वह इस फ्रैंचाइजी के एम्बेसडर हैं। शाहरुख की अगली फिल्म कौन सी होगी, यह कोई नहीं जानता.. लेकिन हमारे लिए डॉन वही रहेंगे।

बता दें, बीतें दिनों जोया अख्तर ने भी इन अफवाहों को शांत किया था। जब जोया अख्तर से एक इवेंट के दौरान इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सिरे से नकार दिया। जोया ने कहा, यह पूरी तरह से बकवास खबर है।


Click it and Unblock the Notifications











