मधुर ने महिलाओं पर पीएचडी कर रखी है :अजय देवगन

By Jaya Nigam

बॉलीवुड फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की कॉमेडी 'दिल तो बच्चा है जी' में काम कर रहे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि महिलाओं को मधुर से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। अजय ने शनिवार को मुम्बई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मधुर ने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है क्योंकि महिलाओं को लेकर जितनी अच्छी समझ उनके अंदर है उतनी शायद किसी में नहीं है।"

अजय के इस बयान के बारे में जब मधुर की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तब मधुर ने कहा, "मैं नहीं जानता कि अजय ऐसा क्यों महसूस करते हैं लेकिन निश्चित रूप से महिलाओं को मैं अच्छी तरह से समझता हूं क्योंकि मेरे घर में मेरी मां, पत्नी और बेटी के रूप में तीन महिलाएं मौजूद हैं।"

मधुर की फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' में स्टार कलाकार अजय देवगन के अलावा इमरान हाशमी, ओमी विद्या, श्रुति हसन, श्रद्धा दास भी हैं। यह फिल्म 28 जनवरी को प्रदर्शित होगी। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने 'चांदनी बार', 'पेज 3', 'कारपोरेट' और 'फैशन' जैसी मशहूर फिल्में बनाई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X