''सलमान खान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता''
डेविड धवन ने कहा कि कुछ भी हो जाए सलमान खान को कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता।
निर्देशक डेविड धवन ने सलमान खान के साथ कई फिल्में की हैं जैसे पार्टनर, बीवी नंबर 1, जुड़वा। और अब तो उनकी फिल्म जुड़वा का सीक्वल भी आ रहा है। लेकिन अंतर ये है कि इस बार इसके सीक्वल जुड़वा 2 में सलमान खान नहीं बल्कि वरुण धवन दिखेंगे।
हाल ही में डेविड धवन ने कहा कि कुछ भी हो जाए सलमान खान को कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता। जुड़वा 2 में डेविड अपने ही बेटे को कास्ट कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि सलमान खान जैसा न कोई था और न ही कोई आगे भी होगा।

बहरहाल, आपको बता दें कि आज ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। इस फिल्म में जैकलीन और तापसी लीड रोल में नज़र आएंगी। सलमान खान और करिश्मा कपूर का इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस होगा। 'जुड़वा-2' में वरुण धवन राजा और प्रेम का किरदार निभाएंगे।
POSTER: सलमान खान नहीं.. अब याद कर लें ये चेहरा.. आ गया है 'जुड़वा 2'
खबर ये भी है कि ये दोनों किरदार सलमान खान ने जुड़वा के पहले पार्ट में यह किरदार निभाएं थे। इस फिल्म में 'जुड़वा' के प्रसिद्ध गाने 'चलती है क्या 9 से 12' गाने को भी डालने की योजना बनाई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications