..................... No one can replace me says Raveena Tandon - Hindi Filmibeat

''मुझे कोई भी एक्ट्रेस रिप्लेस नहीं कर सकती....''- रवीना टंडन

रवीना टंडन ने कहा कि आज के जेनरेशन में मुझे कई एक्ट्रेसस पसंद है, लेकिन कोई मेरी जगह नहीं ले सकती।

By Neeti

रवीना टंडन अपने आने वाली फिल्म 'मातृ' को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच फिल्मीबीट ने एक्ट्रेस से बात की, जहां उन्होंने अपने फिल्मों से संबंधित कई जानकारी शेयर की।

इंटरव्यू के दौरान जब रवीना टंडन से पूछा गया कि वे आज की एक्ट्रेसस में किसे सबसे ज्यादा अपने करीब पाती हैं.. तो एक्ट्रेस ने सीधे कहा- कोई नहीं.. अंखियों से गोली सिर्फ ही मार सकती है, और कोई नहीं। (हंसते हुए)

''अंदाज अपना अपना का रीमेक कभी नहीं बन सकता....''

Raveena Tandon

आज की एक्ट्रेस में रवीना टंडन की फेवरिट हैं आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण। एक्टेस ने कहा- मुझे आज की सभी एक्ट्रेस पसंद हैं, सभी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। लेकिन आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ने जिस तरह अपनी एक्टिंग टैलेंट दिखाया हैं, वह काबिलेतारीफ है।

रवीना टंडन ने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए कहा, आलिया ने अपनी दूसरी ही फिल्म हाईवे में ऐसी बढ़त दिखाई कि मैं हैरान रह गई। बतौर अभिनेत्री वह काफी परिपक्व हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X