बोलीं पूजा भट्ट...मेेरे पापा अनुपम खेर जैसा कोई नहीं
बतायेंगे भट्ट साहब.. पूजा-आलिया में इतना अंतर क्यों?
तो सुनिए इसके पीछे एक बड़ा कारण है.. पूजा भट्ट ने फिल्म 'डैडी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उस हिट फिल्म में उनके पापा का रोल अनुपम खेर ने निभाया था उसके बाद उन्होंने फिर से साथ में दोबारा उनके साथ ही सुपरहिट फिल्म दी, जिसका नाम था 'दिल है कि मानता नहीं' ।
पूजा भट्ट ने फिल्म डैडी से बॉलीवुड में कदम रखा था
इस रोमांटिक-कॉमेडी मूवी में अनुपम खेर ने एक रईस बाप का किरदार निभाया था जिसकी इकलौती बिगड़ैल बेटी एक धोखेबाज फिल्मस्टार से शादी करने के चक्कर में घर से भाग जाती है। लेकिन रास्ते में उसकी मुलाकात एक पत्रकार से हो जाती है जो उसकी सोच और पसंद दोनों को बदल देता है। इस फिल्म में आमिर खान और पूजा भट्ट ली़ड रोल में थे।
Exclusive: आलिया सेक्सी, हांट एंड इंप्रेसिव लेकिन पूजा जितनी नहीं..
इस बारे में बात करते हुए पूजा भट्ट ने ट्विट किया है कि "पापा अनुपम खेर से कल मिली। यदि कभी 'दिल है कि मानता नहीं' की रीमेक फिल्म बनेगी तो पूजा और आमिर की भूमिका के लिए ढेरोंे विकल्प होंगे, लेकिन अनुपम खेर के किरदार का विकल्प ढूंढना मुश्किल होगा।"
'दिल है कि मानता नहीं' पूजा भट्ट और महेश भट्ट की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक हैं जिन्हें दर्शक बार-बार आज भी देखना पसंद करते हैं। फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे। खबर है कि भट्ट कैंप इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वेल की तैयारी कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
