..................... No one can overtake Salman Khan during an Eid release, says Imran Khan | ईद तो केवल सलमान मियां की है: इमरान खान - Hindi Filmibeat

ईद तो केवल सलमान मियां की है: इमरान खान

बॉलीवुड में कुछ त्योहार कलाकारों के लिए होते हैं। जैसी दिवाली पर यशराज अपनी फिल्में रिलीज करता है ठीक उसी तरह सलमान खान की ईद होती है। फिल्म वांटेड से चल रहा काफिला एक था टाईगर... तक सफलता पूर्वक चल रहा है। जिसकी वजह से और लोग ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करते ही नहीं है। इसलिए कहा जाता है कि ईद तो सलमान मियां की ही है, अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि इमरान खान हैं।

जो कि सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं, ने कहा कि ईद की ईदी तो सल्लू मियां के लिए है। आपको बता दें कि इमरान की फिल्म 'वन्स अपआन ए टाइम इन मुंबई टू' इस बार ईद पर रिलीज होने जा रही है।

जिसके बारे में बात करते हुए इमरान ने यह बात कही। इमरान ने कहा कि सलमान के अलावा ईद औऱ किसी हो भी नहीं सकती है। खैर अगर इमरान मियां आप तो यह बात कह गये लेकिन अक्षय कुमार जो कि 'वन्स अपआन ए टाइम इन मुंबई टू' के लीड हीरो हैं, ने सुन ली तो आपके लिए मुसीबत हो जायेगी क्योंकि उन्हें शायद यह सुनकर अच्छा नहीं लगेगा क्योंकि जहां सल्लू मियां की फिल्में सौ करोड़ का बिजनेस कर रही हैं तो वहीं अक्षय कुमार की फिल्में भी सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं।

गौरतलब है कि इस बार ईद पर केवल दो फिल्में 'वन्स अपआन ए टाइम इन मुंबई टू' और शाहरूख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के रिलीज होने की घोषणा हुई है। खबर यह भी सलमान खान इसी वजह से अपनी फिल्म की रिलीज इस बार ईद पर नहीं करेंगे। अब उनकी दोनों फिल्में मेंटल और किक दोनों अगले साल रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X