यह मेरी अग्निपथ है, पापा की नहीं: करन जौहर

मेरे पापा यानी यश जौहर ने इस फिल्म को 1990 में बनाया था जिसमें लीड रोल अमित साहब ने किया था। अमित साहब को तो कोई पछाड़ ही नहीं सकता है, ऐसे में अगर कोई यह कहे कि हमने अमित साहब को इस फिल्म के जरिये चुनौती दी है तो यह सूरज को दीपक दिखाने जैसा है। अमिताभ जी अनुपम है उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है।
मैनें इस फिल्म को अपने हिसाब से बनाने की कोशिश की है। मैं और निर्देशक करण मल्होत्रा ने कभी भी अमिताभ बच्चन के किरदार को इस फिल्म में जगाने की कोशिश नहीं की। मेरी इस फिल्म के हीरो रितिक रोशन है, अमिताभ जी नहीं। और मुझे खुशी है कि रितिक ने अपनी तरह से इस रोल को जिया है और बखूबी जिया हो। अमिताभ जी की अग्निपथ पापा की फिल्म थी, रितिक की अग्निपथ मेरी यानी करण की फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











