''कोई मुझे सुपरस्टार नहीं कहता....''

सुपरस्टार्स और स्टारडम पर बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि मुझे कोई सुपरस्टार नहीं कहता। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे एक्टर्स हैं।

By Neeti

यह कहना है एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले स्टार आमिर खान का। हाल ही में अपनी प्रोडक्शन फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के ट्रेलर लांच के दौरान आमिर खान सुपरस्टार्स और स्टारडम पर खुल कर बातें की।

aamir khan

सुपरस्टार्स होने की बात पर आमिर ने कहा, मुझे कोई सुपरस्टार नहीं कहता। सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे सितारे होते हैं। जिन्हें सभी प्यार करते हैं, जिनके काम को सभी देखना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता, अभी मैं उस कैटेगरी में आता हूं..

'दंगल' धमाका.. एडवांस बुकिंग शुरु.. आप भी करें तैयारी

आमिर ने आगे कहा कि हिंदी सिनेमा में एक्ट्रेस भी सुपरस्टार्स आती रही हैं। नरगिस हों या, मधुबाला, वहीदा रहमान.. ये सुपरस्टार्स थीं.. आज कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण हैं। श्रीदेवी, काजोल, माधुरी दीक्षित.. सभी सुपरस्टार्स रही हैं।

सीक्रेट सुपरस्टार पर बात करते हुए आमिर ने कहा, जैसे दाल में तड़का होता है.. उसी तरह इस फिल्म में मैं तड़का की तरह हूं.. यह काफी अलग तरह का रोल है.. मैंने इसके लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X