..................... No one in bollywood can play the role of Mansoor Ali Khan Pataudi, says Saif Ali Khan - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में मेरे पापा जैसा कोई नहीं: सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपने मां-पिता की जिंदगी से खासा प्रभावित नजर आ रहे हैं। तभी तो एक ओर जहां सैफ अपनी मां की फिल्म आराधना का रीमेक बनाना चाह रहे हैं। वहीं उनकी चाह अपने दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की जीवनी पर एक बार फिल्म बनाने की भी है।

saif

इस बारे में अभिनेता-निर्माता सैफ अली खान ने कहा कि क्रिकेट स्टार मंसूर अली खान पटौदी बहुत ही खूबसूरत थे। बॉलीवुड का कोई भी एक्टर उनका किरदार नहीं निभा सकता। एक सामूहिक इंटरव्यू में सैफ ने पत्रकारों से कहा, "वह मुझे काफी दिलचस्प बातें बताया करते थे, जिस पर बहुत अच्छी कहानी बन सकती है। लेकिन हम बॉलीवुड फिल्म नहीं बना सकते क्योंकि अगर हमने फिल्म में एक भी गाना डाला तो वह इस बात के लिए मुझे शाप देंगे। कोई भी उनकी नकल नहीं कर सकता।"

साथ ही उन्होंने कहा, "हमारे पास उनपर फिल्माए गए ज्यादा फूटेज नहीं हैं। मेरे पास उनकी तस्वीरें हैं, और अगर आप उनकी ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो देखेंगे, तब आपको पता चलेगा कि हम उन पर फिल्म क्यों नहीं बना रहे हैं।"

गौरतलब है कि, सैफ अली खान आजकल अपनी नई फिल्म 'हैपी एंडिंग' के प्रोमोशन में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X