..................... No one behind our separation: Sussanne Roshan - Hindi Filmibeat

मेरे और रितिक के अलग होने के पीछे 'कोई और' नहीं: सुजैन रौशन

मुंबई। पहली बार मीडिया के सामने अपने और रितिक के बीच हुए तलाक पर सुजैन रौशन ने कहा कि हमारे तलाक का कारण कोई तीसरा व्‍यक्ति नहीं है बल्कि हालात ऐसे थे कि हम अलग हो गये। उन्‍होने मीडिया से अपील की है कि इसमें किसी और का नाम न जोड़ा जाय। तलाक के बाद सुजैन ने पहली बार मीडिया के सामने बयान दिया।

गौर हो कि रितिक रौशन और सुजैन ने आपसी सहमति से अपना 17 साल पुराना संबंध तोड़ दिया। रितिक सुजैन के तलाक कारण अभिनेता अर्जुन रामपाल को बताया जा रहा था। जिसका अर्जुन ने खंडन भी किया था।

सुजैन ने यह बातें मुंबई के एक उद्घाटन समारोह में कही। तलाक के बाद रितिक ने भी मीडिया से मामले पर संयम बरतने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X