जिस्म 2 में न्यूड सीन्स नहीं होंगेः महेश भट्ट

bigg boss
अपनी आने वाली फिल्म 'जिस्म 2' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर सन्नी लियोन से बात करने वाले मशहूर निर्देशक महेश भट्ट का कहना है कि फिल्म के नाम से भले ही ऐसा लगता है कि यह एडल्ट होगी लेकिन मेरी फिल्म में अश्लीलता नहीं होगी।

हाल ही में बिग बॉस के घर जाकर सनी को अपनी फिल्म का प्रस्ताव देने वाले महेश का कहना है कि सन्नी उनकी बेटी पूजा भट्ट के साथ फिल्मों में काम करने को तैयार है। भट्ट ने कहा कि सनी से मेरी पहली मुलाकात सफल रही। मैंने उसे फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया तो वह बहुत खुश हुई।

हिरोईन सिलेक्शन का एक राउंड तो हो गया है, अब पूजा खुद सन्नी से बात करेंगी। इसके लिए अभी सन्नी के बिग बॉस के घर से बाहर निकलने का इंतजार करना होगा। भट्ट को उम्मीद है कि सभी काम जल्द खत्म हो जाए और वह जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू कर दें।

महेश ने यह ङी कहा कि मुझे लगता है कि सन्नी में 'जिस्म 2' की लीड एक्ट्रेस बनने के लिए वो सबकुछ है जो मुझे मेरी एक्ट्रेस में चाहिए। वह मुझे पहचान नहीं सकी और मुझे नहीं लगता कि वह बॉलीवुड की फिल्में देखती हैं। वह अपने बॉलीवुड में फिल्मी कैरियर को स्टार्ट करने को लेकर काफी उत्साहित है।

महेश भट्ट ने इस बात से साफ तौर पर इंकार कर दिया है कि उन्होंने इस फिल्म में सन्नी को इसलिए लिया है क्योंकि वो एक पॉर्न स्टार हैं। हालफिलहाल फिल्म का लीड हीरो कौन होगा अभी इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि महेश भट्ट अपने बेटे राहुल भट्ट को इस फिल्म से लॉच करना चाहते हैं। वैसे इस रोल के लिए इमरान हाशमी के बारे में भी सोचा जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X