आने वाले समय में बिना अक्षय कुमार के 200 से 500 करोड़ का कलेक्शन फिल्में करेंगीं
इस समय सुपरस्टार्स के अलावा कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं जो कि अपने दमपर फिल्में चला ले जाती हैं। इसको लेकर हाल ही में विद्या बालन का एक बयान सामने आया है। विद्या बालन ने महिलाओं पर आधारित फिल्मों के पक्ष में एक बात कही है। उनका कहना था कि अब किसी भी फिल्म 200 करोड़ और 500 करोड़ी बनाने के लिए किसी अक्षय कुमार की जरूरत नहीं हैँ। अब वक्त बदल रहा है और महिलाएं ऊपर आ रही हैं।
महिला प्रधान फिल्में भी कमाल का बिजनेस करती हैं। बता दें कि विद्या बालन ने तुम्हारी सुल्लू, डर्टी पिक्चर, कहानी, नो वन किल्ड जेसिका और मिशन मंगल जैसी धमाकेदार फिल्मों में दमदार अभिनय किया है।

बता दें कि हाल ही में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 भी रिलीज हुई थी जिसने शानदार बिजनेस किया था। अब देखना ये है किस महिला प्रधान फिल्म रिलीज होने के बाद धमाका करती है।
अगर इस बात को गौर से देखा जाए तो आपको इसको महसूस करेंगे कि हिंदी सिनेमा का इतिहास बीते कुछ समय से बदला है। पहले की फिल्मों की बात की जाए तो वो पूरी तरह से हीरो पर आधारित होती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि शानदार अभिनय से अकेले ही फिल्में हिट करा देती हैं। इस समय इस मामले में रानी मुखर्जी, कंगना रनौत और विद्या बालन जैसी फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications