..................... No Movie release for Aamir Khan in 2019 after quitting Gulshan Kumar biopic Mogul - Hindi Filmibeat

आमिर खान - अक्षय कुमार का 800 करोड़ का धमाका और फिर 2019 में सन्नाटा

हाल फिलहाल में अगर किसी फिल्म की कास्टिंग को लेकर सबसे ज़्यादा चर्चा हुई तो वो थी गुलशन कुमार बायोपिक मुगल। इस फिल्म को गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार का महत्चाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। अक्षय कुमार ने फिल्म साइन की बाद में उन्हें स्क्रिप्ट और अपनी फीस दोनों से ही दिक्कतें होने लगीं। उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

इसके बाद आमिर खान फिल्म के प्रोड्यूसर बने। भूषण कुमार ने कहा कि वो अपनी फिल्म के लिए अक्षय कुमार से भी बड़ा स्टार लाएंगे। माना गया कि फिल्म या तो आमिर खुद करेंगे या फिर सलमान से करवाएंगे। लेकिन अब भूषण कुमार के ऊपर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं जिसके चलते आमिर खान फिल्म छोड़ चुके हैं।

no-movie-release-aamir-khan-2019-after-quitting-gulshan-kumar-biopic-mogul

ऐसे में फैन्स का नुकसान हो गया। फैन्स लगातार आमिर को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित थे। अमूमन तो आमिर, हर दो साल में अपनी फिल्म लेकर आते हैं लेकिन अगर वो मुगल करते तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद एक बार फिर 2019 में मुगल के साथ दर्शकों के सामने होते। फिलहाल आमिर खान 2019 में बड़े परदे पर नज़र नहीं आएंगे।
[कॉफी विद करण की शूटिंग पर पहुंचे आमिर खान]

वहीं खबरों की मानें तो आमिर खान 2019 में सत्यमेव जयते करते हुए नज़र आ सकते हैं जिसकी शुरूआत, बॉलीवुड के मी टू मूवमेंट से हो सकती है। आमिर खान इस मुद्दे को बड़ी मज़बूती और गहराई के साथ उठाना चाहतेे हैं।

वहीं 2018 के नवंबर में आमिर खान और अक्षय कुमार मिलकर बॉलीवुड का सबसे बड़ा धमाका करेंगे। दरअसल, नवंबर के शुरूआत में रिलीज़ हो रही है ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और अंत में 2.0। इन दोनों ही फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को लगभग 800 करोड़ की कमाई की उम्मीद है।

लेकिन इस धमाके के बाद, आमिर खान 2019 में सन्नाटा पसार देंगे। वैसे जानिए बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के आने वाले प्रोजेक्ट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X