'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी फिल्में नहीं करेंगे अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार ने इस साल बैक टू बैक दो सुपरहिट फिल्में दी हैं। जबकि उनके पास फिलहाल दो सालों तक फिल्मों की लाइन लगी है। हाल ही में रिलीज टॉयलेट एक प्रेम कथा सुपरहिट साबित हो चुकी है। ऐसे में अक्षय कुमार का कहना है कि अब वे कुछ अलग करना चाहते हैं।
जी हां, अक्षय कुमार ने कहा है कि, मैं अब एक पागलपन से भरपूर कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूं। अब वह समय आ गया है। मुझे बैलेंस बनाकर फिल्में करना अच्छा लगता है। मैं सिर्फ गंभीर या सामाजिक मुद्दों पर ही फिल्में नहीं बनाना चाहता। मैं सच में जल्दी ही एक फुल कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूं।

हम्मम.. वहीं, हाल में साजिद खान ने भी हाउसफुल 4 के निर्देशन को कंफर्म किया है। कहीं ये तो नहीं कि अक्षय कुमार हाउसफुल 4 की ही हिंट दे रहे हों। खैर, कोई शक नहीं कि यदि अक्षय कॉमेडी फिल्म लेकर आएंगे तो फैंस को बेहद खुशी होगी।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications