अब और रोमांस नहीं: टायरवाला

By Neha Nautiyal

Jhootha He Sahi
लेखक और निर्देशक अब्बास टायरवाला ने दोबारा रोमांटिक फिल्म नहीं बनने का फैसला किया है। टायरवाला कि पिछली फिल्म 'झूठा ही सही' बॉक्स आफिस पर सफल नहीं रही थी।

टायरवाला कहते हैं, "हर किसी के भीतर रोमांस होता है और यही सोचकर मैंने फिल्म बनाई थी। लेकिन हर व्यक्ति के रोमांस के तरीके अलग होते हैं। झूठा ही सही के बाद मैं अब रोमांटिक फिल्मों की तरफ नहीं लौटना चाहता हूं।"

टायरवाला भविष्य में एक थ्रिलर फिल्म बनाएंगे। टायरवाला कहते हैं, "मैं एक जासूसी थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहा हूं जो मुझे रोमांटिक फिल्मों से दूर ले जाएगी।" टायरवाला कहते हैं, "मैं नसीरूद्दीन शाह, रत्ना शाह और परेश रावल जैसे कलाकारों के साथ काम करना चाहता हूं। मैं ऐसी फिल्म नहीं बनाना चाहता जो केवल युवाओं के लिए हो।"

टायरवाला फिल्म में अपनी पत्नी पाखी की भूमिका के बारे में कहते हैं, "लोग कहते हैं कि वह इस फिल्म में एक आंटी की तरह दिखी। इसके लिए पूरी तरह मैं जिम्मेदार हूं। मैं उसे एक अलग लुक देना चाहता था। मैं सोचता था कि उनका पहनावा विशेष तरह का होना चाहिए क्योंकि वह काफी कठिन चरित्र निभा रहीं थीं।"

टायरवाला ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि वह जल्द ही अभिनेता इमरान खान के साथ नई फिल्म बनाएंगे। टायरवाला ने कहा, "मैं आप से कह चुका हूं कि मैं परिपक्व कलाकारों के साथ काम करना चाहता हूं। इमरान और मैं अपनी दोस्ती आगे भी जारी रखेंगे लेकिन निकट भविष्य में मैं उनके साथ फिल्में नहीं बनाने जा रहा हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X