..................... No More films for me says Kamal Haasan - Hindi Filmibeat

फिलहाल फिल्मों से इस सुपरस्टार ने किया किनारा, फैन्स को झटका

By Shweta

कमल हासन ने पिछले साल नवंबर में साफ कर दिया था कि वो राजनीति से जुड़ेंगे और अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। कमल हासन ने साफ साफ कहा था कि कि वो अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अपने गृहनगर रामनाथपुरम से करेंगे।

अब कमल हासन ने अपने एक बयान में कहा है कि वो फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और उनके पास सिर्फ दो फिल्में हैं। वो अधिक से अधिक ध्यान अपने राजनैतिक करियर पर देंगे। कमल हासन अपने पार्टी और पार्टी की विचारधारा की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने पहले भी कहा है कि वो सक्रिय राजनीति का हिस्सा होंगे।

no-more-films-me-says-kamal-haasan

कमल हासन से जब ये पूछा गया कि अगर वो चुनाव हार जाते हैं तो वो क्या करेंगे। इसपर कमल हासन ने कहा कि "मुझे ईमानदारी से जीविका के लिए कुछ करना होगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं हारने जा रहा हूं।" साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि "मैं पिछले 37 सालों से समाज सेवा कर रहा हूं। मैंने 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटाए हैं जो 37 सालों से मेरे साथ हैं। उन्होंने कई युवाओं को जन कल्याण में शामिल किया है। वो सभी स्वंयसेवक बनेंगे।"

कमल हासन ने साफ साफ ये भी कहा कि वो सिर्फ बतौर अभिनेता नहीं रहना चाहते हैं। वो चाहें तो सेवानिवृत होकर आलीशान जिंदगी जी सकते हैं लेकिन उनकी प्राथमिकता ये नहीं है।उन्होंने कहा कि "मैं ईमानदार हूं। मैं यहां बैंक बैलेंस बढ़ाने नहीं आया हूं। मैं एक खुशहाल, लोकप्रिय व सेवानिवृत्त जीवन जी सकता हूं। मेरा राजनीति में आने का फैसला इसलिए है कि महज फिल्म अभिनेता के तौर पर मैं नहीं मरना चाहता। मैं लोगों की सेवा करते हुए मरना चाहूंगा और यही मैंने खुद से वादा किया है।"

अगर फिल्मों की बात करें तो फिलहाल कमल हासन की अगली फिल्म विश्वरूपम का सीक्वल विश्वरूपम 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X