..................... No marriage plans yet said Kangana Ranaut, why? - Hindi Filmibeat

आखिर कंगना की शादी के पीछे क्यों लोग पड़ गये?

एक बार फिर से बॉलीवुड की सेक्सी हसीनाओं में से एक कंगना रनाउत ने फिर से दोहराया है कि वह अभी शादी के मूड में नहीं है। उन्हें अभी अपने करियर पर ध्यान देना है जिसके लिए वह जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर कंगना रनाउत की शादी की खबरें आ क्यों रही हैं? ना तो उनकी उम्र अभी शादी के लायक हुई है क्योंकि आम तौर पर अभिनेत्रियां अपने करियर के ढलान पर ही शादी का फैसला करती है। एक-दो अपवाद को छोड़ दिया जाये तो अभिनेत्रियों की शादी की वजह या करियर का ढलान या फिर किसी के साथ लंबा रिलेशनशिप होता है। फिलहाल कंगना अभी दोनो ही वजहों से दूर है फिर क्यों वह बार-बार अपनी शादी पर सफाई दे रही हैं।

मालूम हो कि अपनी आने वाली फिल्म 'क्वीन' के प्रमोशन के वक्त कंगना ने कहा कि फिलहाल उनकी शादी की कोई योजना नहीं है। वह फिलहाल जीवन की अन्य प्राथमिकताओं में व्यस्त हैं। कंगना ने कहा, "मेरी अभी शादी की कोई योजना नहीं है और मैं अकेली रहना पसंद करती हूं। मेरी जिंदगी में और भी चीजें हैं जो कि मेरी प्राथमिकताएं हैं। शादी का तात्पर्य साथ और प्रतिबद्धता से है, लेकिन अभी मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है। एक व्यक्ति के रूप में मुझे किसी के साथ की जरूरत नहीं है और मैंने अकेले रहने के लिए बहुत काम किया है। मुझे अकेला रहना पसंद है।"

मालूम हो कि प्रतिभाशाली कमसिन अभिनेत्री कंगना रनाउत इन दिनों महिला प्रधान फिल्में 'क्वीन' और 'रिवॉल्वर रानी' को लेकर चर्चा में है। फिल्म 'क्वीन' में कंगना के साथ राजकुमार राव और अन्य कलाकार भी हैं। यहां आपको यह भी बता दें कि कंगना रनाउत काफी समय तक अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ लिवइनरिलेशन में थीं लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X