OUCH.. सलमान खान ने नहीं दी संजय दत्त को वेलकम पार्टी!
[बॉलीवुड न्यूज] संजय दत्त 1993 बंबई बम ब्लास्ट केस में पांच साल की सज़ा काट कर वापस आ चुके हैं और फैन्स इस बात से खुश हैं। जहां संजू बाबा का मुंबई में धमाकेदार स्वागत किया गया। वहीं उनके वेलकम के साथ साथ चर्चा में थे सलमान खान।
खबर थी कि संजय दत्त के लौटने की खुशी में सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पर एक पार्टी भी होने वाली है जहां अजय देवगन, अपू्र्व लाखिया, राजू हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा इकट्ठे होने वाले हैं। लेकिन बता दें, ऐसी कोई पार्टी नहीं हो पाई क्योंकि सलमान खान फिलहाल देश से बाहर हैं।
OUCH.. सलमान खान के फैंस को इस खबर से मिल सकता है.. जोरदार झटका!
कुछ ही समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने पूरी मीडिया के सामने कहा था कि जब संजय दत्त जेल से बाहर आएंगे तो हम मिलकर पार्टी करेंगे। बहरहाल, सलमान ने पार्टी तो नहीं दी.. लेकिन संजय दत्त ने उन्हें अपना छोटा भाई जरूर माना है।
संजय दत्त से मिलने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे आए थे। शिल्पा शेट्टी, राजकुमार हिरानी से लेकर डेविड धवन ने भी संजय दत्त से मुलाकात की। यहां देखते हैं तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications













