2018 की धमाकेदार रीमेक फिल्म.. FULL एक्शन.. दिसंबर से तैयारी शुरु!
रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म रणवीर सिंह के साथ करने वाले हैं। यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। इसे रोहित खुद कंफर्म कर चुके हैं। वहीं, ताज़ा खबर आई थी कि फिल्म में कैटरीना कैफ को भी अप्रोच किया गया है। यानि की पहली बार रणवीर- कैटरीना की जोड़ी साथ आती।
2017 दिसंबर धमाका फाइनल है.. धमाकेदार एक्शन के साथ!
बहरहाल, रोहित शेट्टी ने इन खबरों को कोरी अफवाह करार दिया। रोहित ने कहा, मैं फिलहाल हैदराबाद में गोलमाल अगेन की शूटिंग कर रहा हूं.. मुझे नहीं पता ये अफवाहें कहां से आ रही हैं। फिलहाल किसी एक्ट्रेस को अप्रोच नहीं किया गया है।

बता दें, यह तेलुगु फिल्म 'टेंपर' की हिंदी रीमेक होगी। जहां रणवीर सिंह एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने कहा कि दिसंबर से फिल्म की तैयारी शुरु कर दी जाएगी। उसके बाद ही किसी एक्ट्रेस को अप्रोच किया जाएगा।
वहीं, पद्मावती और ज़ोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म करने के बाद ही रणवीर और रोहित की फिल्म की शूटिंग शुरु हो पाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 2018 के अंत तक रिलीज होगी।
यहां जानें 2018 में आने वाली एक्शन फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications