CLEAR है.... ''टाईगर जिंदा है सिर्फ सलमान खान की फिल्म नहीं है....''
फिल्म 'टाईगर जिंदा है' 22 दिसंबर 2017 को रिलीज होने के लिए तैयार है। सलमान फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.. क्योंकि सलमान एक बार फिर फुल एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। लेकिन निर्देशक अली अब्बास जफर का कुछ और ही कहना है।
धमाकेदार सुपर बिग बजट फिल्म.. लेकिन अक्षय कुमार नहीं हैं सुपरस्टार!
फिल्म के बारे में बात करते हुए अली अब्बास जफर ने कहा कि टाईगर जिंदा है में टाईगर और जोया दोनों की कहानी है। फिल्म में कैटरीना का किरदार उतना ही अहम है.. जितना कि सलमान का। सच यही है कि.. यदि कैटरीना इस फिल्म के लिए राजी नहीं होतीं.. तो शायद टाईगर जिंदा है नहीं बनती।

निर्देशक ने कुछ ही दिनों पहले यह भी बताया कि फिल्म में कैटरीना जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगी.. और इसके लिए कैट ने काफी दिनों तक ट्रेनिंग भी ली है। एक था टाईगर में जहां कैट के पास इक्के दुक्के एक्शन सीन्स थे.. वहीं सीक्वल में कैटरीना फुल एक्शन अवतार में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications