जब करीना का रोजा नहीं तो सैफ का करवा-चौथ भी नहीं
जिनका साफ कहना है कि वह अपने पति सैफ अली खान के लिए आज करवा चौथ का व्रत नहीं हैं क्योंकि वह नहीं मानती कि किसी को पाने के लिए खुद को भूखा रखना जरूरी हैं। उन्हें लगता है कि आप किसी से प्यार करते हैं तो उसके लिए खुद को बिना पानी के रखने की जरूरत नहीं हैं इसलिए उन्हें अपना प्यार सैफ अली खान को दिखाने और जताने के लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है, इसलिए वह व्रत नहीं है आज।
करीना ने इससे पहले रोजा को भी लेकर इस तरह की बात कही थी इसलिए नवाब साहब के घर पर किसी ने करीना से रोजा रखने के लिए नहीं कहा इसलिए जब करीना ने रोजा नहीं रखा तो वह करवा चौथ भी नहीं रखने वाली। अपनी बेबाक टिप्पणी से करीना से उन सारी उत्सुकताओं पर विराम लगा दिया जो कि यह जानने में लगी हुई थीं कि करीना अपना करवाचौथ व्रत कैसे मनायेंगी।
वैसे करीना कपूर को इस बात के लिए तहे दिल से बधाई देनी चाहिए क्योंकि अपनी बेबाक टिप्पणी से जहां उन्होंने लोगों को चौंका दिया वहीं उन्होंने सच कहने की हिम्मत दिखायीं। वह उनमें से नहीं जो बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन जब करने की बारी आती है तो पीछे हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












