'मेंटल' में नहीं लगेगा आयटम का तड़का

सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जिन्होंने अपनी फिल्म दबंग से दोबारा आयटम नंबर को जिंदा कर दिया था। साल 2010 में आयी हिंदी फिल्म दबंग में उन्होंने ऐसा मुन्नी को बदनाम किया .. जिसके बाद बॉलीवुड मे शीला जवान हो गयी और ना जाने कितनी जलेबी बाई का जन्म हो गया। साल 2010 से पहले फिल्मों में आयटम नंबर थोड़ा रूक सा गया था।

लेकिन अब वो ही सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म मेंटल में किसी आयटम नंबर को नहीं रखने वाले हैं।आज कल फिल्म के लिए सफलता की गारंटी माने जाने वाले आयटम सांग का फिल्म में ना होना, वह भी सलमान की फिल्म में यह सोचने वाली बात है। कहा जा रहा है कि मेंटल एक बहुत ही सीरयस फिल्म है, इसलिए सलमान और सोहैल दोनों ही आयटम नंबर के पक्ष में नहीं हैं।

मालूम हो कि सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहैल खान मेंटल नाम की फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में लीड रोल सलमान खान कर रहे हैं। फिल्म में तब्बू भी हैं जो कि सलमान की बड़ी बहन बनी हैं। फिल्म के अक्टूबर में रिलीज होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है सोहैल इस फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूटरों से 130 करोड़ मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X