..................... No item girl in Hema Malini's film | हेमा मालिनी को अश्‍लीलता बिलकुल पसंद नहीं - Hindi Filmibeat

हेमा मालिनी को अश्‍लीलता बिलकुल पसंद नहीं

By Priya Srivastava

Hema Malini has strictly said that she will not have any Item Song in her any film.
एक तरफ जहां बॉलीवुड की लगभग हर फिल्मों में आयटम सांग नजर आ रहा है। मुन्नी शीला, के बाद अब तो आमिर खान भी आयटम सांग कर रहे हैं। लेकिन ऐसे में हेमा मालिनी ने कहा है कि वह जो फिल्में बनायेंगी। उनमें आयटम सांग की कोई जगह नहीं होगी। जी हां, हेमा ने कहा है कि मैं कभी भी अपनी फिल्मों में आयटम सांग नहीं रखूंगी। क्योंकि इस तरह के गीत मुझे पसंद नहीं हैं।

उन्होंने बताया है कि मैं अपनी तरफ से पूरी कोशश करूंगी कि इस तरह के गीत मेरी फिल्मों में न हों। हालांकि हेमा ने यह भी कहा है कि अगर वितरक का दबाव रहा, तो मैं कुछ नहीं कर सकती।

लेकिन हां अश्लीलता उसमें बिल्कुल नहीं होगी। क्योंकि मैं अश्लीलता बर्दाश्त नहीं कर सकती। आपको बता दें कि अपनी अभिनेत्री बेटी ईशा देओल को लेकर टेल मी ओ खुदा नामक एक फिल्म बनाई है, जो अब प्रदर्शन को तैयार है। इस फिल्म के लिए ईशा ने बहुत मेहनत की है। और उन्हें पूरी उम्मीद है कि फिल्म हिट होगी, और ईशा का फिल्मी करियर थोड़ा रफ्तार पकड़ लेगा। वैसे यह तो फिल्म के प्रदर्शन के बाद ही कुछ कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X