मेरे और कंगना के बीच कोई झगड़ा नहीं : शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने कहा कि मेरे और कंगना के बीच कोई इश्यू नहीं है।
पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि कंगना रनौत और शाहिद कपूर के बीच अनबन चल रही है। लेकिन हाल ही में शाहिद ने इस बात को नकारा है। शाहिद ने कहा कि उनका अपनी को-स्टार कंगना रनौत के साथ कोई झगड़ा नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो दोनों अपनी फिल्म का प्रमोशन साथ में करेंगे।

शाहिद ने कहा ''मेरे और कंगना के बीच कोई भी ईश्यू नहीं है। मुझे बहुत खुशी होगी जब मैं कंगना और सैफ के साथ हर जगह पर फिल्म का प्रमोशन करूंगा।'' ये बात शाहिद ने दीपिका पादुकोण की फिल्म "xXx: The Return of the Xander Cage" के प्रीमियर के दौरान कही।
#JustIn: काजोल के बारे में क्या क्या कह डाला...अजय देवगन को भड़कना ही था!
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और कंगना रनौत पहली बार एक साथ रंगून फिल्म में काम कर रहे हैं। 'रंगून' का ट्रेलर जारी होने से बहुत पहले ऐसी अफवाहें थीं कि शाहिद और कंगना में खटपट हो गई है और ऐसे में शाहिद ने कंगना के साथ प्रचार करने से इंकार कर दिया। लेकिन अब शाहिद ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications