शाहरूख खान vs ऋतिक रोशन.. आखिर टल गई यह धमाकेदार टक्कर.. FINAL!
ऋतिक और शाहरूख खान फैंस के लिए खुशखबरी.. जी हां, राकेश रोशन ने खुद साफ साफ कहा है कि उनकी फिल्म कृष 4 शाहरूख की फिल्म के साथ क्लैश नहीं होगी। बता दें, कृष 4 साल 2018 के दिसंबर में रिलीज होने वाली है। लगभग इसी समय पर शाहरूख स्टारर आनंद एल राय की फिल्म रिलीज होने वाली है।
राकेश रोशन ने कहा कि शाहरूख पहले ही अपनी फिल्म के लिए 21 दिसंबर लॉक कर चुके हैं। तो यह गलत होगा कि मैं भी कृष 4 उसी वक्त रिलीज करूं.. हम सब यहां फिल्में बनाने के लिए आए हैं.. कंट्रोवर्सी करने के लिए नहीं। शाहरूख मेरे छोटे भाई की तरह है। मैंने शाहरूख को कई फिल्मों में डाइरेक्ट किया है।
[190 करोड़ के बजट के साथ.. एक ब्लॉकबस्टर.. और सलमान से टक्कर!]

हम्मम.. यानि की यह फाइनल है कि दिसंबर 2018 की यह धमाकेदार टक्कर अब टल चुकी है। बहरहाल, यहां देखते हैं 2018 में रिलीज होने वाली फिल्में-
FIVE
निर्देशक उमंग कुमार ने अपनी अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को फाइनल कर लिया है। यह एक साइकोलॉजिकल फिल्म होगी। फिल्म में अक्षय कुमार एक साथ 5 किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म का नाम FIVE माना जा रहा है। यह साल 2018 की 26 जनवरी को रिलीज होगी।
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'
विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनने वाली आमिर खान- अमिताभ बच्चन की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म दिवाली 2018 को रिलीज होगी।
बंधुआ
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म 'बंधुआ' 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
कृष 4
राकेश रोशन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कृष का चौथा पार्ट.. कृष 4.. के लिए भी साल 2018 का क्रिसमस फाइनल किया गया है।
दबंग 3
सलमान खान की फिल्म दबंग के सीक्वल दबंर 3 लिए 2018 की ईद फाइनल मानी जा रही है। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।
दत्त बॉयोपिक
वहीं, राजकुमार हिरानी की संजय दत्त बॉयोपिक पर भी काम शुरु हो चुका है। फिल्म काफी लेट चल रही है। लिहाजा, फिल्म रिलीज के लिए 2018 चुना गया है। हालांकि डेट अभी फाइनल नहीं है।
हाउसफुल 4
साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications






