आमिर से हिप हॉप कराना चाहती हैं किरण

By Priya Srivastava

No hip-hop for Aamir Khan
आमिर खान अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं और उनका कहा कभी नहीं टाल सकते। यही वजह थी कि आमिर खान ने किरण राव के कहने पर ही सामान्य सी स्क्रिप्ट पर डेहली बेली बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि किस तरह किरण ने ही उन्हें यह बात समझायी कि फिल्म दर्शकों को पसंद आयेगी। इस फिल्म के एक गीत स्वीटी तेरा प्यार चाहिदा का निर्देशन भी किरण ने ही किया है।

इसी गाने की वीडियो लांच के दौरान आमिर खान की पत्नी किरण राव ने एक राज की बात बतायी कि उनका सपना है कि आमिर खान उनके लिए हिप हॉप करें।वह अपने पति को एक रैप की तरह हिप हॉप करते देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं आमिर को इमरान की तरह डांस करते देखना चाहत हूं। मैं उन्हें एक रैपर की तरह ढेर सारे आभूषणों में डांस करते देखना चाहती हूं।

किरण का कहना है कि इस गाने की शूटिंग के दौरान बहुत मजा आया था। मैंने उसी वक्त यह परिकल्पना की थी कि अगर आमिर इस रूप में रहें तो कैसे दिखेंगे। वैसे अब तक किरण ने इस बारे में आमिर से कुछ भी नहीं कहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X