दिशा पटानी की इतनी हॉट तस्वीरें देखकर भी किसी ने नहीं कहा उन्हें हॉट
दिशा पटानी उन चंद हीरोइनों में से हैं जिनकी हॉट अदाओं के आगे अच्छे अच्छे लोग की बोलती बंद हो जाती है। लेकिन अब अगर आप दिशा पटानी की दिक्कत सुनेंगे तो हैरान ही रह जाएंगे। दिशा पटानी का कहना है कि वो हॉट हैं ये बात आजतक उनसे किसी लड़के ने आकर नहीं कही है। दिशा पटानी इस बात से भी दुखी हैं कि उनके साथ आजतक किसी ने फ्लर्ट नहीं किया है।
अब दिशा की ये बात चौंकाने वाली है। क्योंकि हाल ही में दिशा की तस्वीरें कसौटी ज़िंदगी की स्टार पार्थ समथान के साथ वायरल हुई थीं। दिशा और पार्थ एक ज़माने में एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। वैसे भी दिशा पटानी की इतनी हॉट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कौन उन्हें हॉट नहीं कहेगा?
गौरतलब है कि दिशा पटानी, सलमान खान के साथ भारत में दिखाई देंगी। फिल्म में दिशा एक ट्रपीज़ आर्टिस्ट की भूमिका में दिखाई दे रही हैं जो सलमान खान के किरदार भारत के साथ ही उस सर्कस में काम करता रहेगा। सलमान के साथ दिशा की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।
फिल्म से सलमान खान और दिशा पटानी का गाना स्लो मोशन रिलीज़ हो चुका है। इस गाने में भी दिशा और सलमान की केमिस्ट्री की जमकर तारीफें हो रही हैं। सलमान के साथ काम करने को लेकर दिशा अपना अनुभव कई बार साझा कर चुकी हैं।

अगर बाकी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो दिशा पटानी भारत के बाद आदित्य रॉय कपूर के साथ मलंग में व्यस्त हो जाएंगी। ये फिल्म वैलेंटाईन डे 2020 पर रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications