बिना किंग खान के फीका-फीका है हैप्पी न्यू ईयर..का शूट..
जिस पर किंग खान के चाहने वालों ने ट्विटर पर लिखा है कि कर लीजिये बिना किंग खान के फिल्म शूट.. लेकिन सौ प्रतिशत कह सकते हैं कि फराह जी आपको बिना किंग खान के अपनी शूट में मजा नहीं आयेगा।
इलाहाबाद की रहने वाली और शाहरूख की फैन आशा भार्गव ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है.. मैडम फराह.. आपकी फिल्म की शूटिंग बिना शाहरूख के फीकी-फीकी है। ऊपर वाले से दुआ मांगती हूं कि किंग खान जल्द से जल्द शूट पर वापस आ जायें।
गौरतलब है कि फराह ने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "हैप्पी न्यू ईयर' का अन्य बड़ा कार्यक्रम सोमवार से शुरू होता है। यह हमेशा ही परिवार पुनर्मिलन समारोह जैसा लगता है..और हां, मैं शाहरुख खान को आज आराम करने के लिए छोड़ रही हूं।"
मालूम को पिछले दिनों फिल्म के हीरो किंग खान को फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का गाना शूट करते समय चोट लग गयी थी। उनके ऊपर फाइव स्टार होटल के कमरे का दरवाजा गिर पड़ा था। उनके कंधे पर चोट आयी है जिसके कारण ही फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था।
फिल्म में शाहरूख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












