साजिश या दुर्घटना? सिंगापुर पुलिस का खुलासा, इसलिए हुई थी जुबीन गर्ग की मौत

Zubeen Garg Case Update: ज़ुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया और इसके बाद लगातार शक हो रहा था कि इसमें कोई साजिश तो नहीं। हालांकि उनके निधन की गुत्थी अब सुलझ गई है और एक बयान सिंगापुर पुलिस ने जारी करते हुए मौत का सही कारण बताया है।
फैंस इस सदमे से अभी बाहर नहीं निकल पाए हैं और उनको लगता है जैसे ही वो एक बुरा सपना देख रहे हैं। लेकिन हकीकत ये है कि जुबीन का अंतिम संस्कार हो चुका है। जांच की बातें करे तो सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने कहा है कि गड़बड़ी चला है। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका निधन एक दुर्घटना ही है।
हालिया जांच की मानें तो इस किस में एसपीएफ को किसी गड़बड़ी होने का शक नहीं हुआ है। अभी सिंगापुर पुलिस की पूरी जांच होने में करीब तीन महीने और लग सकते हैं और इसके बाद ही निष्कर्ष सिंगापुर में राज्य कोरोनर को सौंपे जाएँगे। इसके बाद ये तय किया जाएगा कि कोरोनर जाँच ("सीआई") की जानी चाहिए या नहीं।
एसपीएफ ने इसके अलावा कहा है कि उनकी तरफ से 1 अक्तूबर को ही पूरी रिपोर्ट भारतीय उच्चायोग को सौंप दी गई थी। सिंगापुर पुलिस ने कहा है कि, इस केस की काफी गहनता से जांच की गई थी। इसके अलावा पुलिस का कहना है कि जनता बिना पुष्टि के किसी भी बात को ना फैलाए।
एक्सीडेंट से हुई मौत
सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान उनकी मौत हो गई थी। या आली जैसे गाने गाकर पूरी दुनिया में छा जाने वाले जुबीन गर्ग के फैंस काफी दुखी हुए थे। कुछ लोगों ने उनकी मौत को लेकर शक जाहिर किया था जिसके जांच हो रही थी। लेकिन अब सिंगापुर पुलिस के इस खुलासे के बाद काफी कुछ सामने आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications











