100 करोड़ी फिल्मों के SUPERSTAR हैं तो क्या.. हाथों में एक भी फिल्म नहीं!
जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेसस की। बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेसस की गिनती की जाए तो दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम सबसे ऊपर आएंगे। आपको जानकर शायद आश्चर्य हो, लेकिन बता दें, इनके हाथों में फिलहाल एक भी फिल्म नहीं है।
कभी कभार इनका नाम किसी निर्देशक या फिल्मों से जोड़ा भी गया है। लेकिन जब आधिकारिक घोषणा नहीं की जा रही, यहां कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता। दीपिका का नाम कबीर खान की फिल्म से जोड़ा गया था, लेकिन अब अफवाहों में है कि फिल्म में कैटरीना को फाइनल कर लिया गया है।
BOX OFFICE: एक के पास 100 करोड़ी फिल्में.. तो एक के पास तारीफें!
कैटरीना से याद आया.. फिलहाल, 'बार बार देखो' के बाद कैटरीना कैफ ने भी एक भी फिल्म साइन नहीं की है। वहीं, बॉलीवुड की यंग जेनरेशन एक्ट्रेस.. जैसे आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर के पास फिल्मों की लाइन लगी है।
अब इसका कारण टॉप एक्ट्रेसस का हॉलीवुड आकर्षण हो या कुछ और.. लेकिन कोई शक नहीं कि यंग एक्ट्रेसस इस मौके से बहुत खुश होंगी। आखिर उन्हें इतनी जल्दी टॉप डाइरेक्टर्स के साथ काम करने का मौका दिया जा रहा है।
यहां जानें बॉलीवुड एक्ट्रेसस की आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications
















